11 Health benefits of drinking hot water | गर्म पानी के 11 अद्भुत लाभ, जानकर चौंक जाएंगे आप

0

आजकल बढ़ता प्रदूषण फिर वो हवा, पानी का हो या विषैले कीटनाशकों के उपयोग से साग-सब्जियों का हो, हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। साथ ही बदलती जीवनशैली, जंकफूड का ज्यादा सेवन आपके इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है। नतीजतन, कई बीमारियां आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य को आसानी से खराब करती हैं।

इस वजह से बार-बार डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता हैं।  बीमारी चाहे जो भी हो डॉक्टर हमेशा गर्म पानी पीने (drinking hot water) की सलाह देते हैं, क्या आपने कभी इस पर ध्यान दिया है? क्या आपने कभी सोचा है कि गर्म पानी ही क्यों? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानते हैं।


गर्म पानी पाचनतंत्र में सुधार से लेकर बंद नाक को फिर से शुरू करने तक और आपके शरीर की हर बीमारी में आराम देने तक कई चीजों में फायदेमंद होता है। इसलिए सुबह उठकर ब्रश करने से पहले खाली पेट गर्म पानी पीकर दिन की शुरुआत करें। ठीक ऐसेही आप रात में सोने से 1 घंटा पहले गर्म पानी का सेवन करें। गर्म पानी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और साथ ही सर्दी जैसे रोग ठीक हो जाते हैं। गर्म पानी पीना घरेलू उपचारों में से एक है। आइए जानते है गर्म पानी पीने के फायदे:-

1. बंद नाक से छुटकारा | Hot water for Stuffed Nose

गर्म पानी (hot water) पीते वक्त जो भाप निकलती है, आपके शरीर को फायदेमंद है। वह आपकी भरी हुई नाक की शिकायत को दूर करती है। इसे करने के लिए एक गिलास में पानी लेकर गिलास को इस तरह से पकड़ें कि आप सांसो के साथ भाप को अंदर ले सकें। जब गर्म पानी की भाप अंदर जाती है तो नाक और गले मे जमे कफ को पिघलाकर बंद नाक खोल देता है, साथ मे साइनस और सर्दी से होनेवाला सिरदर्द भी धीरे-धीरे बंद हो जाते हैं। गले से गुजरने वाला गर्म पानी गले की खराश या जुकाम को ठीक करता है। इसके अलावा विक्स या पत्तागोभी के पत्तों को गर्म पानी में डालकर उसकी भाप लेने से निश्चित ही राहत मिलती है।

2. अपच की शिकायत दूर होती है | hot water for Indigestion 

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से कई लोग अपच (indigestion) की समस्या से परेशान रहते हैं। बढ़ता प्रदूषण, खराब खान-पान, बीडी, सिगरेट या शराब का व्यसन, गंदगी, अपर्याप्त नींद ये सभी ऐसे कारक जिससे अपच की शिकायत होती है। लेकिन गर्म पानी की मदद से व्यक्ति की पाचन क्रिया सुचारू रूप से शुरू हो जाती है। क्योंकि जब पानी पेट और आंतों में घूमता है, तो पाचन तंत्र अच्छी तरह से हाइड्रेटेड होता है और पेट से अनावश्यक चीजों को बहा देता है और उन चीजों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। यह पाचन में बाधा नहीं डालता है।

3. कब्ज दूर करता है | Hot water for Constipation

गर्म पानी से आंतों को सिकुड़ने में मदद होती है, यह काम ठंडा पानी नही कर सकता। यह प्रक्रिया तभी संभव है जब मानव शरीर में अंतड़ियों में फंसी गंदगी पूरी तरह से शरीर से बाहर निकल पाए।
 

इसलिए, यदि आप कब्ज (constipation) से पीड़ित हैं, तो हर दिन सुबह गर्म पानी पीना बेहतर होगा।

4. शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है | hot water for Hydration

शरीर को हाइड्रेट रखना जरुरी होता है क्योंकि यह शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। 


एक व्यक्ति को दिन में 2-3 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले गर्म पानी पीना शरीर को हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है। 

5. वजन को नियंत्रण में रखता हैं | Hot water for weight loss

सुबह जागने के बाद शरीर को पानी की जरूरत होती है।  इसलिए सुबह गर्म पानी पीने से पाचन तुरंत शुरू हो जाता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यही न पचने वाले विषाक्त पदार्थ जो जंक फूड या अन्य खाद्यान्न से शरीर मे जाते है, शरीर मे चर्बी बढ़ाते है। 

आप गर्म पानी मे निम्बू का रस निचोडकर उसका भी सेवन कर सकते है। नींबू में विटामिन-C होता है, जो आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। यह गर्म निम्बू-पानी वजन नियंत्रित (weight loss) करने और कम करने में काफी मददगार साबित होता है। दूसरा विकल्प है कि वजन नियंत्रित करने के लिए गर्म पानी में शहद (honey and hot water) मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

6. तनाव को कम करता है | Hot water for mental stress

ऊपर हमने पढ़ा ही है कि गर्म पानी पीने से पेट संबंधित सभी विकार दूर है। अगर पेट खराब हो तो पूरा शारिरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब हो जाता है। जिससे कई लोग तनावग्रस्त (mental stress) रहते है। 

Hot water therapy


यह तनाव/ टेंशन हमारे सेंट्रल नर्वस सिस्टम से भी जुड़ा होता है। रोजाना गर्म पानी का सेवन करने से सेंट्रल नर्वस सिस्टम को सुचारू रूप से काम करता रहता है।  इसलिए जो लोग गर्म पानी पीते हैं उनका तनाव कम और दिमाग शांत होता है।

7. ब्लड सर्कुलेशन में फायदेमंद | Helpful in Blood Circulation

शरीर को स्वस्थ रूप से चलाने के लिए खून का संचार (Blood Circulation) पूरी बॉडी में बेहतर तरीके होना बहुत जरूरी है। गर्म पानी पीने से पूरे शरीर में जमे विषैले पदार्थ पिघलकर बाहर निकलते हैं, जिससे हमारे शरीर का खून साफ होता है। खून साफ होने से हमारी स्किन भी ग्लो करेगी। गर्म पानी पीने की आदत डालने पर शरीर में खून का बहाव सही तरीके से होगा और शरीर के सभी अंग स्वस्थ तरीके से काम करेंगे।

8. बॉडी डिटॉक्स करता है  | Detox Body

गर्म पानी शरीर को डिटॉक्सीफाय करने में काफी मददगार साबित हुआ है। रोज गर्म पानी पीने से शरीर की सारी अशुद्धियों बाहर निकलने में मदद होती है। गर्म पानी पीने से शरीर का तपमान बढ़ता है जिससे पसीना आने लगता है और पसीने के साथ शरीर की अशुद्धियां बाहर निकलती है जिससे शरीर शुद्ध होने लगता है।

9. जोड़ो के दर्द को दूर करता है । Helpful in Joint Pain

नौजवान हो या बुजुर्ग, आजकल असंतुलित आहार की वजह से सबको किसी न किसी बीमारी ने अपने चंगुल में लिया है। उसमें से एक है जोड़ों का दर्द (joint pain)। जिसे जोड़ों के दर्द की समस्या है उन्हें बैठने उठने में काफ़ी दर्द होता हैं। गर्म पानी पीने से जॉइंट्स में जमे यूरिक एसिड का प्रमाण कम होता, जोड़ों में चिकनाहट लाता है जिससे जोड़ों का दर्द कम होता है। गर्म पानी पीने से मांसपेशियों की ऐंठन भी दूर होती है।

10. एसिडिटी से मुक्ति | Helpful in Acidity

बहुतसे लोगों को पेट साफ ना होने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या होती है। एसिडिटी की वजह से खट्टी डकारें आना, जी मिचलाना, छाती में जलन, शरीर मे जकड़न, सिर-आंखों में दर्द और अन्य पाचन संस्था संबंधित विकार पैदा होते है। पेट ठीक तो सब ठीक और अगर पेट खराब हो तो मूड भी बिगड़ जाता है। इसके लिए रोज सुबह 1 गिलास गर्म पानी पीने से आपका पेट अच्छी तरह से साफ हो जाएगा और आपको एसिडिटी से निजात मिल जायेगी।

11. गर्म पानी के अन्य फायदे | Other Benefits of Warm Water

गर्म पानी पीने से त्वचा नम (hydrate) बनी रहती है, जिससे त्वचा पर चमक आती है, झुर्रियां नहीं पड़ती और आपको जवान बनाए रखता है। गर्म पानी पीने से बालों का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है।

गर्म पानी पीने के इतने सारे अद्भुत लाभ / फायदे जानने के बाद गर्म पानी पीना आज से ही शुरू कर दीजिये। यह आदत आपके पूरे स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में मदद करेगी। अगर आपको गर्म पानी पीने से कोई शिकायत होती है तो रोजाना थोड़ा थोड़ा ही पानी पिए और धीरे धीरे गर्म पानी की मात्रा बढ़ते जाए।

छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह से गर्म पानी का सेवन करे या पानी को ज्यादा गर्म न करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
To Top